गले से चेन लूटने के दौरान पकड़ी गई महिला निर्वस्त्र होकर भागी

डाक बंगले के निकट हुई घटना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 10:42 PM (IST)
गले से चेन लूटने के दौरान पकड़ी गई महिला निर्वस्त्र होकर भागी
गले से चेन लूटने के दौरान पकड़ी गई महिला निर्वस्त्र होकर भागी

शाहाबाद(हरदोई) : कस्बे के बड़ी फील्ड के निकट टेंपो सवार महिला के गले से चेन लूटने के प्रयास किया गया। इस दौरान पीड़ित महिला ने लुटेरी महिला को पकड़ लिया। इससे बचने के लिए आरोपित महिला ने साड़ी व अन्य कपड़े उतार दिए और नग्नावस्था में फरार हो गई।

नगर के मुहल्ला बरुआ बाजार निवासी ममता गुप्ता अपने पड़ोस में रहने वाले मिथिलेश अग्निहोत्री के साथ गुरुवार को शाहजहांपुर दवा लेने के लिए जा रही थीं। बस स्टैंड पर दोनों एक टेंपो पर सवार हो गईं। टेंपो में दो अन्य महिलाएं बैठी हुईं थीं। स्टैंड से सौ मीटर दूर डाक बंगले के सामने ममता के पास बैठी एक महिला ने उसके गले से चेन खोलने का प्रयास किया। ममता ने महिला का हाथ पकड़ लिया, दोनों में काफी देर तक छीना झपटी हुई। ममता ने महिला के कपड़े पकड़ लिए। इसके बाद महिला ने अपने कपड़े उतार दिए और भागने लगी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आ गए और महिला का पीछा किया, लेकिन महिला के नग्नावस्था में होने के कारण किसी ने उसे पकड़ना उचित नहीं समझा। जामा मस्जिद चौकी प्रभारी कप्तान सिंह महिला आरक्षी के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक महिला भागने में सफल रही।

ब्रेड फैक्ट्री मालिक से 50 हजार की लूट-कोथावां (हरदोई) : बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर के बाहर पहुंचे वृद्ध से बाइक सवार बदमाश ने रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई लूट से कस्बा में सनसनी फैल गई।

बेनीगंज कस्बे के चमारन टोला निवासी श्यामा कुमार गुप्ता की पुत्री अल्का के नाम से ब्रेड फैक्ट्री है। बताया कि गुरुवार दोपहर कस्बे की एक बैंक से 50 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह रुपये बैग में रखकर घर के बाहर पहुंचे। तभी बाइक सवार एक युवक आया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गया। रुपये लूटने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। एएसपी पश्चिमी कपिल देव, सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा पहुंचे और आसपास लगे सीसी कैमरे चेक कराए। इसके बाद फुटेज से युवक की पहचान की। एएसपी पश्चिमी ने बताया कि सीसी कैमरे की फुटेज से बाइक सवार की पहचान हो गई है और जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी