योगी सरकार ने सभी प्रश्नों का दिया उत्तर : राधा मोहन सिंह

पूर्व की सरकार ने प्रदेश पर प्रश्नों का बोझ डाल रखा था जिले में चुनाव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:51 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:51 PM (IST)
योगी सरकार ने सभी प्रश्नों का दिया उत्तर : राधा मोहन सिंह
योगी सरकार ने सभी प्रश्नों का दिया उत्तर : राधा मोहन सिंह

हरदोई : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने मंगलवार को जिले में पहुंचकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर कहा कि पूर्व की सरकारों ने प्रदेश को प्रश्नों के बोझ में दाब दिया था। योगी सरकार ने उन सभी प्रश्नों का उत्तर दिया है। बंद कमरे में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व सांसद और विधायकों के साथ चुनाव के संबंध में गहनता से चर्चा की।

पार्टी कार्यालय पर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर पूर्व मंत्री राधा मोहन सिंह ने पार्टी विधायक, जिला कमेटी और नगर निकाय के अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि मोदी और योगी सरकार से पहले प्रदेश पर प्रश्नों की झड़ी लगी हुई थी। इन्ही प्रश्नों में सबसे पहला प्रश्न था गुंडा और मफियाराज, पहले हर एक गली का गुंडा होता था, जिसके दर से महिलाएं घर से निकलने से डरती थी। खून खराबा होना आम बात थी। योगी सरकार बनने के बाद से ऐसे बहुत से प्रश्नों का समाधान हो गया। कोरोना काल में सबसे जरूरी चीज निकल कर आई, वह यह कि एन-95 मास्क देश में बनता ही नहीं था, जो प्रधान मंत्री ने अपने देश में बनवाना शुरू करवाया, पीपीई किट का निर्माण भी देश में होने लगा है। प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों में अस्पताल तक की सुविधा नहीं थी, वहां आज मेडिकल कालेज बन चुके हैं। बिजली आपूर्ति में प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले सरकारों पर लड़े प्रश्नों कि बिजली आती कम जाती ज्यादा है का समाधान किया। गांव-गांव में लोगों को बिजली का कनेक्शन निश्शुल्क दिया। देश और प्रदेश में बैठे दो राजकुमार कोरोना काल में झांकने बाहर तक नहीं निकले। देश और राज्य को ऐसा नेतृत्व मिला है, जो संपूर्ण रूप से अपने देश और प्रदेश के विकास में लगे हैं। भाजपा आज इतिहास रच रही है, देश में एक मजबूत और बड़ी पार्टी बनी है और उसके कार्यकर्ता उतने ही समर्पित है। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने आभार व्यक्त किया। सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी