शरद पूर्णिमा पर गंगा में लगाई डुबकी

मां गंगे का पूजन अर्चन किया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:57 PM (IST)
शरद पूर्णिमा पर गंगा में लगाई डुबकी
शरद पूर्णिमा पर गंगा में लगाई डुबकी

संवादसूत्र, बिलग्राम-मल्लावां : शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट व मल्लावां क्षेत्र के बेरियाघाट एवं मेंहदीघाट पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई और मां गंगे का पूजन अर्चन किया।

सुबह से ही लोग राजघाट पर पहुंचने शुरू हो गए। महिलाओं के साथ बच्चे भी स्नान करने के लिए पहुंचे। सुबह से शुरू हुआ स्नान दोपहर तक चला। नगर शरद पूर्णिमा का त्योहार आस्था के साथ मनाया गया। लोगों ने पौराणिक मान्यता को मानते हुए और अच्छे स्वास्थ्य की कामना लिए हुए खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखी। शरद पूर्णिमा पर आसमान से होती अमृत वर्षा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर की सभी शाखाओं पर शरद पूर्णिमा पर्व पर आयोजन किया गया। वंशीनगर पार्क में स्थित बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में नागेश्वर शाखा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता वीरबहादुर सिह रहे। संचालन नगर बौद्धिक प्रमुख विनय पांडेय ने किया। अविनाश मिश्रा,रुद्र प्रताप सिंह, नगर सह कार्यवाह धीरेंद्र शुक्ल,शिव सहाय गुप्ता नीलू,अमन अवस्थी, विशाल अवस्थी,ओम सिंह,सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता वीरेश सिंह व अमलेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी