बाल दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद में दिखाई प्रतिभा

तारे जमीं पर कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 09:53 PM (IST)
बाल दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद में दिखाई प्रतिभा
बाल दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद में दिखाई प्रतिभा

हरदोई : देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कुबेरलाल जन सेवा संस्था की ओर से भरिगवां आंगनबाड़ी केंद्र पर विभिन्न सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। तारे जमीं पर कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने एक साथ मिलकर गीत गाए। संस्था की ओर से बच्चों को पठन सामग्री दी गई। संस्था संचालिका निरमा देवी, आलोकिता श्रीवास्तव, गौरव शुक्ला, सुमित श्रीवास्तव, शालिनी शुक्ला, आयुषी अस्थाना, अंजली, शुभम सिंह तोमर मौजूद रहे। कृष्ण नगरिया स्थित गायत्री विद्यापीठ विद्यालय में कबड्डी, जलेबी दौड़, ताइक्वाडों, बाक्सिग, नींबू चम्मच दौड़, बोरी दौड़ खेल का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने गीत, भजन, कहानी प्रस्तुत की। प्रबंधक भगवत शरण अवस्थी, संस्थापक रविकांत त्रिपाठी, अनिल कुमार मिश्र मौजूद रहे। माधौगंज क्षेत्र के बृजरानी इंटर कालेज में भाषा कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में बृजरानी इंटर कालेज बासा के अलावा पटेल बतासो राजरानी इंटर कालेज गौसगंज, संत दिव्य कृपाल डिग्री कालेज, आदित्य सिंह बटेश्वर दयाल पीजी कालेज नहरपुल, सुभाष चंद्र बोस पी जी कालेज कहली के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में 48 छात्र, सीनियर वर्ग में 170 और स्नातक में 23 छात्रों ने परीक्षा दी। शिक्षक अजय कुमार मौर्य ने बताया कि संस्कृत और अंग्रेजी के बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा कराई गई। इंद्रजीत सिंह, पारसनाथ, पवन कुमार, विवेक सिंह, अनूप कुमार मौजूद रहे।

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज, जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, साधू सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी