बताए गए प्लास्टिक के प्रयोग के दुष्परिणाम

ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:29 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:19 AM (IST)
बताए गए प्लास्टिक के प्रयोग के दुष्परिणाम
बताए गए प्लास्टिक के प्रयोग के दुष्परिणाम

मल्लावां : त्योहारों को देखते हुए नगर में सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के विषय में बताया गया। लोगों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई।

ईओ मुकेश निगम के नेतृत्व में नगर में लोगो को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया और लोगों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पालीथिन का उपयोग करने पर 2 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। नगर की लचर सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए अभियान भी चलाया गया। ईओ ने लोगों को बताया कि जो व्यक्ति निराश्रित गोवंशों को पालना चाहते हैं। वह गोशालाओं से गोवंशों को लेकर पाल सकते हैं और सरकार उनको प्रतिदिन 30 रुपये के हिसाब से भुगतान भी करेगी। उन्होंने कहा कि जो गोपालक अपने गोवंशों को खुले में छोड़ दे रहे हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर राजेश सिंह, अनिल कुमार सहित पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी