मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

लखनऊ में शुक्रवार को भर्ती होने के बाद जांच हुई थी। वहीं मौत होने के बाद जनाजे में सौ से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:21 PM (IST)
मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

हरदोई : कैंसर से पीड़ित एक वृद्ध की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग उनके शव को लेकर घर पहुंचे और शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। शाम को वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद विभाग में खलबली मच गई। स्वास्थ्य टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली।

कस्बे के मुहल्ला बाजीगंज निवासी 63 वर्षीय वृद्ध कैंसर से पीड़ित थे। शुक्रवार को हालत खराब होने पर परिवार के लोग उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां पर उनकी कोरोना की जांच की गई। वहीं रात में उनकी मौत हो गई। परिवारजन उनका शव लेकर घर लौट आए और शनिवार की दोपहर में उनके शव को मुहल्ले के कब्रिस्तान में दफन कर दिया। उनके जनाजे में एक सैकड़ा से अधिक लोग शामिल हुए थे। दोपहर बाद उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविद मिश्रा ने बताया कि उनके परिवारजनों के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। साथ ही सभी को होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी