धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, परेड ने मन मोहा

-जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा एसपी के साथ ली सलामी -सीओ सिटी के नेतृत्व में परेड ने मन मोहा बचों ने पेश किए कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:08 PM (IST)
धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, परेड ने मन मोहा
धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, परेड ने मन मोहा

हरदोई: पूरे जिले में गणतंत्र दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में डीएम अविनाश कुमार ने तिरंगा फहराया और एसपी अनुराग वत्स के साथ परेड की सलामी ली। विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए तो प्रशिक्षु आरक्षियों ने देशभक्ति के गीत पर डांस से सभी का मन मोह लिया।

पहली बार इंसास राइफल से फायरिग हुई। स्वाट व अग्निशमन विभाग की टीम ने दिखाया कि वह किसी से कम नहीं हैं। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। आरटीसी के पुलिस कर्मियों का पहला स्थान रहा तो पुलिस लाइन की बच्ची सीता कश्यप दूसरे स्थान पर रही, स्प्रिंग डेल्स स्कूल के बच्चों की टीम ने तीसरा स्थान पाया। परेड में संध्या सिंह की टीम पहले तो दूसरे पर रहीं भावना भारद्वाज

परेड में महिला पुलिस कर्मियों की टीम का दबदबा रहा। उपनिरीक्षक संध्या सिंह के नेतृत्व वाली टीम का पहला स्थान रहा तो उपनिरीक्षक भावना भारद्वाज की टीम ने दूसरा स्थान पाया।

सराहनीय कार्यों पर मिला सम्मान

सराहनीय कार्यों पर सीओ सिटी विकास जायसवाल, एसपी के पेशकार श्याम सिंह यादव, एलआइयू निरीक्षक शिरीश शर्मा, आरआई रामरतन, एसआई अवधेश कुमार,निरीक्षक हंसमती, आशुलिपिक मो.इस्तियाक अहमद, एसआइ जावेद समेत अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

कलेक्ट्रेट, विकास भवन कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं पर आन-बान-शान से तिरंगा फहराया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों और लोगों को संविधान पालन का संकल्प दिलाया। डीएम ने कोविड-19 काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए ओएसडी राकेश कुमार मिश्रा, हरी सिंह, लिपिक मनोज पांडेय, अमित कुमार, अनूप सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, अनुज कुमार, रहीश अहमद आदि को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विकास भवन में सीडीओ का कार्यभार देख रहे डीडीओ राजेंद्र प्रसाद ने झंडारोहण किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रों को वजीफी स्वीकृति पत्र सौंपे। राजकीय संप्रेक्षण गृह में मिशन शक्ति के तहत जीजीआइसी की कक्षा दस की छात्रा चांदनी वर्मा व सौम्या सिंह संयुक्त रूप से झंडारोहण किया।

किग्सन वेलफेयर इंग्लिश स्कूल, विद्या देवी उमावि सर्कुलर रोड, वेणी माधव बालिका इंका, बॉलीवुड एकेडमी,सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान, श्री राम बाल सेवा मंदिर जूनियर हाई स्कूल, रामलाल उमावि बिलग्राम,एसडी पाल कालेज, सीएसएन महाविद्यालय में झंडा फहराया गया।

नगरपालिका परिषद में नगरपालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने,आर्यकन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डा. रानी भटनागर ने, जीआइसी में प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र और जीजीआइसी में प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा ने तिरंगा फहराया।

कछौना में नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष रेणुका यादव व अध्यक्ष मीनू ने, जानकी प्रसाद इंटर कालेज में शिवराज सिंह पटेल ने, ब्लाक संसाधन केंद्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस तिरंगा फहराया। माधौगंज में नगर पंचायत में ईओ प्रकाश चंद गोपालन, नगर पंचायत कुरसठ में अध्यक्ष कल्पना देवी ने तिरंगा फहराया। बिलग्राम के सदरपुर में श्रीरामलाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रजनीकांत सिंह ने ध्वजारोहण किया। निदेशक रीना सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। बघौली, कोथावां में पाली में नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह, शाहाबाद में तहसील में एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने, ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह ने झंडा फहराया।

chat bot
आपका साथी