विधानसभा चुनावों के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता : विकास

जागरण संवाददाता हापुड़ धौलाना विधानसभा क्षेत्र के डासना एवं जलालाबाद मंडल की संयुक्त बैठक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:59 PM (IST)
विधानसभा चुनावों के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता : विकास
विधानसभा चुनावों के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता : विकास

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

धौलाना विधानसभा क्षेत्र के डासना एवं जलालाबाद मंडल की संयुक्त बैठक बुधवार को डासना में आयोजित हुई, जिसमें विधानसभा क्षेत्र प्रभारी कैप्टन विकास गुप्ता ने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया।

कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि चुनावों का दौर अब शुरू हो गया है। जल्द ही पंचायत चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में होंगे। इन सभी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही शीर्ष स्तर पर मेहनत करनी है। क्योंकि जितने चुनाव हम जीतेंगे, उतना ही विधानसभा चुनाव में लाभ होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल दिशा भ्रमित कर रही हैं। उनके पास सरकार के विरुद्ध कोई मुद्दा नहीं है। जिससे वह चुनाव में भाजपा का सामना कर सकें।

इस दौरान गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष दिनेश सिघल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, राजेंद्र चौधरी, दिनेश यादव, नवीन तोमर, जितेंद्र, शैलेंद्र त्यागी, सुनील शर्मा, पवन सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी