हारी सीटों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को किया जाएगा मजबूत

संवाद सहयोगी पिलखुवाविधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:18 PM (IST)
हारी सीटों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को किया जाएगा मजबूत
हारी सीटों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को किया जाएगा मजबूत

संवाद सहयोगी, पिलखुवा:

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पिछले चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था, उन विधानसभा सीटों पर अधिक ताकत झोंकी जा रही है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया जा रहा है। धौलाना विधानसभा सहित प्रदेश की 67 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जिनमें नए परिसीमन के बाद भाजपा को जीत हासिल नहीं हो सकी है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता ने मंडल और सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 403 विधानसभा सीट में से भाजपा 310 सीटों पर विजयी हुई थी, जिनमें नौ सीटें सहयोगी दल की थीं। प्रदेश की 84 सीटों में 67 सीटें ऐसी हैं, जिनमें नए परिसीमन के बाद से भाजपा प्रत्याशी विजयी नहीं हो पाए हैं। इन सीटों पर विजय प्राप्त करने के लिए विगत 16 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया था कि इन 67 सीटों पर दर्जा प्राप्त मंत्री एवं संगठन के मजबूत लोगों को लगाया जाए, जिससे अभी से चुनाव की तैयारियों को अंजाम दिया जा सके। इसीलिए उन्हें धौलाना विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। विधानसभा में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच चल रहे मतभेदों को दूर किया जाएगा। सभी को 2022 के विधानसभा चुनाव में धौलाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी की जीत के लक्ष्य से जोड़ा जाएगा। पिलखुवा मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग, महेश अग्रवाल, शिवम तोमर, नरेश भारती, सचिन पुंडीर आदि सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी