हापुड़ में बोले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, किसान विरोधी सरकार है भाजपा

प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। हम लोग मुकदमों से नहीं डरने वाले क्योंकि राजनीति में मुकदमा इनाम है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 03:13 PM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 03:13 PM (IST)
हापुड़ में बोले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, किसान विरोधी सरकार है भाजपा
कानून वापस न होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर [संजीव वर्मा]। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (UP Congress President Ajay Kumar Lallu ) ने सिंभावली के गांव सिखेड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। भाजपा को भ्रष्टाचारी और झूठी पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आगे कांग्रेस पार्टी का कोई नेता और कार्यकर्ता, न कभी झुका है और न कभी झुकेगा। सरकार पुलिस को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, कांग्रेस को नहीं। भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी है।

कांग्रेस के न्याय पंचायत स्तरीय कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। हम लोग मुकदमों से नहीं डरने वाले, क्योंकि राजनीति में मुकदमा इनाम है। भाजपा सरकार किसानों पर बेहद जुल्म कर रही है। कड़ाके की ठंड में किसान सड़कों पर धरना दे रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को बात करने की फुर्सत नहीं है। अजय कुमार लल्लू ने नए कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध करते हुए इसे खेत और किसानों को पूरी तरह से कॉरपोरेट के हवाले कर उद्योगपतियों का गुलाम बनाने की मोदी सरकार की साजिश करार दिया।उन्होंने कहा कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ खड़ी है। कानून वापस न होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

योगी सरकार पर हमलावर हुए होते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अराजकता, गुंडाराज, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अपराधी बेलगाम और बेखौफ हो गए हैं। जनता में असुरक्षा का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी से प्रदेश नहीं संभल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने और 2022 में प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया।

अजय कुमार लल्लू के यहां पहुंचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, डॉ शोएब सचिन चौधरी, अमरजीत सिंह, मुकेश कौशिक सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता ने प्रदेशाध्यक्ष का फूल मालाओं को पहनकर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी