यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, पूर्व विधायक मदन चौहान समेत एक दर्जन कार्यकर्ता गिरफ्तार

सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तहसील चौपला पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर जोरदार नारेबाजी की। पुलिस ने पूर्व मंत्री मदन चौहान समेत एक दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इससे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 02:09 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 02:15 PM (IST)
यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, पूर्व विधायक मदन चौहान समेत एक दर्जन कार्यकर्ता गिरफ्तार
तहसील चौपला पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर जोरदार नारेबाजी की।

हापुड़ [केशव त्यागी]। जनपद लखीमपुर खीरी में हुए उपद्रव को लेकर सोमवार को हापुड़ में भी इसकी गूंज सुनाई दी। सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तहसील चौपला पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर जोरदार नारेबाजी की। पुलिस ने पूर्व मंत्री मदन चौहान समेत एक दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार दोपहर सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील चौपला पर पहुंचे और लखीमपुर खीरी में हुए उपद्रव में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिजन को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस को चकमा देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया। इससे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। काफी देर तक पुतले को लेकर छीना झपटी भी हुई।

कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के पुतले को पैरों से कुचलने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। मौके पर पुलिस और सपाइयों में काफी देर तक धक्का मुक्की हुई। यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला फूंके जाने पर हापुड़ पुलिस हरकत में आ गई और आनन फानन में पूर्व विधायक मदन चौहान समेत एक दर्जन से अधिक सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश में किसानों के साथ ज्यादती हो रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक लखीमपुर खीरी के मृतक किसानों को इंसाफ नहीं मिलता है वह चुप नहीं बैठेंगे। किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए जेल भी जाने के लिए तैयार हैं।

chat bot
आपका साथी