अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

शुक्रवार दोपहर को केंद्रीय विद्यालय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 05:12 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हापुड़, जागरण संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतक जनपद अमरोहा के गजरौला निवासी हैं। पुलिस ने मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को केंद्रीय विद्यालय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त जनपद अमरोहा के गजरौला के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मयंक मोहन (22 वर्ष) पुत्र संजीव शर्मा और रवि कुमार (27 वर्ष) पुत्र कैलाश चंद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों गजरौला से गाजियाबाद जा रहे थे। मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। इनके आने के बाद ही अन्य जानकारी मिल सकेगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी