सत्य अनंत, पाप का अंत, धराशायी दशानन

जागरण संवाददाता हापुड़ बुराई कितनी ही बलवान हो अच्छाई के सामने टिक नहीं पाती। धर्म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:39 PM (IST)
सत्य अनंत, पाप का अंत, धराशायी दशानन
सत्य अनंत, पाप का अंत, धराशायी दशानन

जागरण संवाददाता, हापुड़:

बुराई कितनी ही बलवान हो, अच्छाई के सामने टिक नहीं पाती। धर्म और अधर्म के युद्ध में विजय हमेशा धर्म की होती है। शनिवार तड़के भगवान श्रीराम का तीर लगते ही बुराई का प्रतीक दशानन धू-धू कर जल उठा। बुराई पर अच्छाई की जीत होते ही हजारों लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

विजयदशमी पर्व पर रामलीला मैदान में शुक्रवार की रात जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात भर महिला, पुरुषों और बच्चों की भीड़ लगी रही। रामलीला का मंचन देखने के लिए लोग रात भर मौजूद रहे। शनिवार तड़के रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशालकाय पुतले जलकर राख हो गए और समूचा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान भव्य रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई, जिसका हजारों लोगों ने आनंद लिया। पुतलों के दहन के बाद दर्शक अपने घरों को लौटने शुरू हो गए। मेले में सबसे अधिक ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रात भर मुस्तैद रहे, जो रात भर व्यवस्था को संभाले रहे। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों में खुशी

खिलौना की दुकानों के साथ साथ खाने-पीने की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। सबसे ज्यादा भीड़ खिलौनों की दुकानों पर थी। अपने अभिभावकों के साथ आए बच्चे खिलौनों को देखकर खरीदने की जिद कर रहे थे। गुब्बारों पर निशाने लगाने के लिए बच्चो की भीड़ रही। झूलों का जमकर उठाया लुत्फ

रामलीला मैदान में लगे झूले झूलने के लिए लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। झूलों पर भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों से लेकर युवा झूलने के लिए कतार में लगे दिखाई दिए। झूलने के लिए बच्चों की पहली पसंद ड्रैगन झूला, कार झूला, बिजली झूला आदि बने हुए हैं। सजावट ने भी बढ़ाई मेले की रौनक

बिजली की झालरों से दशहरा पर्व के मद्देनजर की गई खास सजावट ने रामलीला मैदान की रौनक बढ़ा दी। लोगों ने इस सजावट का भी खूब लुत्फ उठाया। इससे मेले में लगी दुकानों की चमक भी बढ़ गई थी। मनचलों पर रही पुलिस की निगाह

रामलीला मैदान में लगे मेले में पहुंचे मनचलों की पुलिस ने जमकर खबर ली। एक दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर बाद में चेतावनी देकर छोड़ा गया।

chat bot
आपका साथी