आपरेशन आत्मरक्षा के तहत दिया प्रशिक्षण

राज्य सरकार की पहल पर आत्मरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान आप्ररेशन आत्मरक्षा के तहत एलएन पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिविर लगाया गया। जिसमें तीन सौ छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक राममोहन ¨सह, सीओ राजेश कुमार ¨सह ने किया। प्रशिक्षक कोच आशुदोष दास,

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 07:57 PM (IST)
आपरेशन आत्मरक्षा के तहत दिया प्रशिक्षण
आपरेशन आत्मरक्षा के तहत दिया प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, हापुड़

राज्य सरकार की पहल पर आत्मरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान आपरेशन आत्मरक्षा के तहत एलएन पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिविर लगाया गया। जिसमें तीन सौ छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक राममोहन ¨सह, सीओ राजेश कुमार ¨सह ने किया। प्रशिक्षक कोच आशुतोष दास, जयश्री दास एवं मोहम्मद समीर ने शिविर में शामिल छात्राओं को आत्म रक्षा के साथ साथ आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए विभिन्न जानकारी दी। प्रशिक्षण में ब्लाक, अटेक, रोल, फॉल, थ्रो करने की कई तकनीक सिखाई गई।

अपर पुलिस अधीक्षक राममोहन ¨सह ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं से छेड़छाड़, ¨हसा, लूट दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। ऐसी परिस्थितियों का सामना करने में प्रशिक्षण से छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सतर्क एवं सशक्त बनाने की सलाई दी। सीओ राजेश कुमार ¨सह ने कहा कि सरकार द्वारा की जा रही यह पहल छात्राओं के अंदर एक नए आत्मविश्वास का संचार हो रहा है। छात्राओं को 100 तथा अन्य जरूरी नंबर याद रखने चाहिए।

डायट के पूर्व प्राचार्य जयवीर ¨सह ने कहा कि आत्मरक्षा के उपाय बच्चों की मदद करने में अत्यंत उपयोगी होंगे। एलएन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का कार्यक्रम आप्रेशन आत्मरक्षा बहुत सहायक हो रहा है। इसके अंतर्गत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने वाली छात्राएं अत्यंत लाभांवित होंगे। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा.आराधना वाजपेयी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं से छेड़छाड़, ¨हसा, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। ऐसी परिस्थितियों का सामना करने में प्रशिक्षण से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव विनय त्यागी, कोषाध्यक्ष केके अग्रवाल, महिला थाना प्रभारी आदेश कौर, उपनिरीक्षक अर्पणा, रामचंद्र यादव, महिला कांस्टेबिल रश्मि, अलका शर्मा, नेहा, जूही, सुनीता देवी, प्रीति, हेमलता, राजकुमारी, रितु आदि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजन व अन्य व्यवस्था में यक्षवीर ¨सह तोमर, योगेंद्र पाल सिरोही आदि अध्यापकों को सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी