हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 पर लगा भीषण जाम, कई घंटे परेशान रहे लोग

फाल्गुन पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं का आगमन होने से वाहनों के दबाव बढ़ने पर सुबह करीब 8 बजे अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर जाम लग गया। दोनों दिशाओं में करीब दो किलोमीटर परिधि में वाहनों की कतार लगने पर नेशनल हाईवे का यातायात ठप हो गया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 11:13 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 11:13 AM (IST)
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 पर लगा भीषण जाम, कई घंटे परेशान रहे लोग
वाहनों की कतार लगने पर नेशनल हाईवे का यातायात ठप हो गया।

 गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) [प्रिंस शर्मा]। देश से प्रदेश की राजधानी को जाने वाले नेशनल हाईवे-9 (पूर्व में 24) पर होली के मद्देनजर ओर ब्रजघाट पर फाल्गुन पूर्णिमा पर आयोजित स्नान के चलते वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया, जिससे गंगा भक्तों समेत लाखों यात्रियों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को होली के पर्व पर घर लौटने वाले तथा फाल्गुन पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं का आगमन होने से वाहनों के दबाव बढ़ने पर सुबह करीब 8 बजे अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर जाम लग गया। दोनों दिशाओं में करीब दो किलोमीटर परिधि में वाहनों की कतार लगने पर नेशनल हाईवे का यातायात ठप हो गया।

जाम में फंसने पर सर्वाधिक दिक्कत महिला, बच्चे, बुजुर्ग और रोगियों को सहनी पड़ी। टोल प्लाजा के आसपास लगे जाम से बचकर अपने गंतव्य स्थलों तक पहुंचने के लिए यात्री अपने वाहनों को गांव अल्लाबख्शपुर से बागड़पुर वाया ब्रजघाट के पलवाड़ा रोड होकर निकालते रहे, परंतु कुछ ही देर बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से उक्त वैकल्पिक रास्ता भी जाम लगने से बंद हो गया।

मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन ब्रजघाट के पलवाड़ा रोड से वाया डेहरा कुटी और सालारपुर मोड़ से होकर निकलने को मजबूर हुए। यात्रियों को अपने वाहन नेशनल हाईवे किनारे स्थित होटल ढाबों पर रोकना पड़ा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश ने बताया की वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे खुलवाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी