दिल्ली रवाना हुए किसान नेताओं से भरे ट्रैक्टर, देखती रह गई पुलिस

संवाद सहयोगी पिलखुवा26 जनवरी की परेड के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में हापुड़ और बुलं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:29 PM (IST)
दिल्ली रवाना हुए किसान नेताओं से भरे ट्रैक्टर, देखती रह गई पुलिस
दिल्ली रवाना हुए किसान नेताओं से भरे ट्रैक्टर, देखती रह गई पुलिस

संवाद सहयोगी, पिलखुवा:

26 जनवरी की परेड के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में हापुड़ और बुलंदशहर जनपद से किसान नेता ट्रैक्टर लेकर दिल्ली रवाना हुए। छिजारसी टोल प्लाजा पर ट्रैक्टरों को रोकने का पुलिस द्वारा प्रयास किया गया, लेकिन किसान नहीं मानें। इसके बाद उनका नाम और पता रजिस्टर में लिखने के बाद पुलिस ने उन्हें दिल्ली की ओर जाने दिया। सुबह नौ से शाम लगभग पांच बजे तक सौ से अधिक ट्रैक्टर रवाना हुए हैं।

किसानों को रोकने के लिए वैसे तो पुलिस आंदोलन की शुरुआत से छिजारसी टोल प्लाजा पर मुस्तैद है, लेकिन शनिवार को अचानक चौकसी को बढ़ा दिया गया था। सुबह से पुलिस ने बैरियर लगाकर दिल्ली की ओर जा रहे किसान नेताओं से भरे ट्रैक्टरों को रोकना शुरू कर दिया। हालांकि, लगातार किसान नेताओं की बढ़ती भीड़ को देख पुलिस ट्रैक्टरों को रोकने में नाकाम रही। इसके बाद दिल्ली की ओर जाने वाले किसान नेताओं के नाम और पते रजिस्टर में लिखे गए। इसके बाद किसान नेता ट्रैक्टर सहित दिल्ली की ओर रवाना हुए। दिल्ली जाने वाले किसान नेताओं में स्याना, बुलंदशहर, हापुड़ निवासी शामिल हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली की ओर जाने वाले किसान नेताओं के नाम और पते रजिस्टर में एंट्री किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी