महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांवों में बैठकों को दौर शुरू

संवाद सहयोगी पिलखुवा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा प्रस्तावित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के विरोध में अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 07:16 PM (IST)
महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांवों में बैठकों को दौर शुरू
महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांवों में बैठकों को दौर शुरू

संवाद सहयोगी, पिलखुवा :

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा प्रस्तावित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के विरोध में आठ नवंबर को ग्रामीणों की महापंचायत होगी। जिसमें धौलाना विधानसभा के प्रत्येक गांव से ग्रामीणों को बुलाया गया है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए संघर्ष समिति के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर बैठक कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। महापंचायत में राजनीतिक दलों से भी नेताओं के पहुंचने की संभावना है।

ग्राम गालंद में गाजियाबाद नगर निगम को चिन्हित 44.25 एकड़ भूमि पर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित करना चुनौती बना हुआ है। प्लांट का निर्माण न होने के कारण गाजियाबाद शहर का कूड़ा निगम के लिए सिरदर्द बना हुआ है। गाजियाबाद की महापौर द्वारा यह मुद्दा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के समक्ष भी उठाया जा चुका है। हालांकि, अभी तक किसी तरह का समाधान नहीं निकल सका है। बता दें कि गाजियाबाद नगर निगम ने कूड़ा प्रोसेसिग के लिए ग्राम गालंद में कई साल पहले जमीन खरीदी थी। जिस पर पिछले दिनों कार्य शुरू करने की दिशा में कूड़े से लदे डंपर जमीन पर भेजे गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर डंपरों को लौटा दिया और तभी से धरना जारी है।

विगत तीन अक्टूबर से चल रहा धरना रविवार को जारी था। गालंद के ग्राम प्रधान संजय कोरी ने बताया कि आठ नवंबर को होने वाली महापंचायत के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। सभी गांवों में जाकर संघर्ष समिति के लोगों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक कर पंचायत में आने का आह्वान किया जा रहा है। धरने पर बैठने वालों में सीताराम, मनोज, अमित, राजीव चौहान, सुरेंद्र, लाल सिंह, गोरखपाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी धौलाना सुनीता सिंह का कहना है कि महापंचायत के संबंध में मौखिक जानकारी है। इस बावत उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आगामी कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी।

chat bot
आपका साथी