तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल

संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर सिभावली थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस में तीन लोगों ने लाठी डंडे से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:55 PM (IST)
तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल
तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:

सिभावली थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस में तीन लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी मोनू ने बताया कि शनिवार रात को वह अपने भाई सोनू, सुमित के साथ सिखैड़ा से घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के आधा दर्जन लोगों ने उनको रोक लिया। आरोपितों ने उसको रोक कर गाली गलौज की। पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपितों ने हाथ में लिए गए लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी