मकान गिरने से दंपती सहित तीन घायल

संवाद सहयोगी सिभावली सिभावली थाना क्षेत्र के गांव डिबाई में एक गरीब का आशियाना गिर गया ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:09 PM (IST)
मकान गिरने से दंपती सहित तीन घायल
मकान गिरने से दंपती सहित तीन घायल

संवाद सहयोगी, सिभावली

सिभावली थाना क्षेत्र के गांव डिबाई में एक गरीब का आशियाना गिर गया, जिसके मलबे में दबकर दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से महिला की गंभीर दशा को देखकर मेरठ के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं ग्रामीणों ने अधिकारियों से पीड़ित परिवार को सहयोग राशि दिलाए जाने की मांग की है।

गांव निवासी जरीफ अली एक कच्चे मकान में रहता है। रोजमर्रा के भांति बुधवार रात को वह खाना खाने के बाद परिसर के साथ सो गया। देर रात को अचानक उसकी मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने से उसके मलबे में दबकर जरीफ, उसकी पत्नी रानी, बेटा सुफियान घायल हो गए। मकान की छत ओर दीवार गिरने से आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। वहां उन्होंने जैसे तैसे कर मलबे को हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाल कर सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने रानी की गंभीर दशा को देखकर मेरठ के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। वहीं ग्रामीणों ने अधिकारियों से पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से सहयोग सहायता राशि दिलाने की मांग की है। एसडीएम अरविद द्विवेदी ने जानकारी होने से इन्कार कर गांव में टीम भेजकर जांच कर संबंधित कार्रवाई करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी