वन महोत्सव के चलते गढ़ क्षेत्र में रोपे गए हजारों पौधे

वन महोत्सव के उपलक्ष्य में सावन के पहले सोमवार को गढ़ क्षेत्र में हजारों पौधे लगाए गए जिसमें विभिन्न संगठनों ने भागीदारी कर सहयोग दिया। वन महोत्सव के अंतर्गत सावन के पहले सोमवार के उपलक्ष्य में मानव कल्याण की कामना करते हुए गढ़ में शाहपुर रोड स्थित डीएम स्कूल और ब्रजघाट गंगानगरी में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। जिनमें पालिका चेयरमैन सोना सिंह जिला पंचायत सदस्य केके

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:48 PM (IST)
वन महोत्सव के चलते गढ़ क्षेत्र में रोपे गए हजारों पौधे
वन महोत्सव के चलते गढ़ क्षेत्र में रोपे गए हजारों पौधे

06 एचपीआर 25, 26

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:

वन महोत्सव के उपलक्ष्य में सावन के पहले सोमवार को गढ़ क्षेत्र में हजारों पौधे लगाए गए, जिसमें विभिन्न संगठनों ने भागीदारी कर सहयोग दिया।

वन महोत्सव के अंतर्गत सावन के पहले सोमवार के उपलक्ष्य में मानव कल्याण की कामना करते हुए गढ़ में शाहपुर रोड स्थित डीएम स्कूल और ब्रजघाट गंगानगरी में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ, जिनमें पालिकाध्यक्ष सोना सिंह, जिला पंचायत सदस्य केके हूण, रेंजर मोहन सिंह बिष्ट, स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह, भाकियू मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, पूर्व रेंजर अशोक चौधरी, व्यापारी नेता मोहन आहूजा, पालिका सभासद शाहनवाज कुरैशी, इस दौरान विक्रांत तोमर, संदीप, विपिन पावटी समेत विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अपने हाथों से पौधे लगाकर उनकी सिचाई की। पालिकाध्यक्ष ने सभी वर्गों के लोगों से आह्वान किया कि अपने घरों समेत सार्वजनिक स्थानों पर अधिक संख्या में पौधे लगाकर उनकी अच्छी तरह देखभाल भी करें, क्योंकि वर्तमान मशीनी युग में तेजी से फैल रहे प्रदूषण से पर्यावरण संतुलन को बढ़ रहे गंभीर खतरे को रोकने के लिए मात्र यही सबसे सटीक और उपयुक्त माध्यम है। गढ़ कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, बहादुरगढ़ थाने में प्रभारी नीरज कुमार, सिभावली में प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, फायर सब स्टेशन में जिला अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, प्रभारी रमेश चंद के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।

chat bot
आपका साथी