दीपावली पर बिजली की नहीं होगी किल्लत

जागरण संवाददाता हापुड़ दीपावली पर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए परेशान नहीं होना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:04 PM (IST)
दीपावली पर बिजली की नहीं होगी किल्लत
दीपावली पर बिजली की नहीं होगी किल्लत

जागरण संवाददाता, हापुड़

दीपावली पर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने अवर अभियंताओं की बिजली घरों पर ड्यूटी लगा दी है। शासन की ओर से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश हैं। इसके पालन के लिए अफसर जुट गए हैं।

अहोई, धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली आदि त्योहारों को लेकर विद्युत निगम के अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। अवर अभियंताओं को दिन रात सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के सभी बिजली घरों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि फाल्ट की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया जाए। उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशान का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं।

-------

क्या कहते हैं अधिशासी अभियंता

दीपावली पर उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। फाल्ट की सूचना मिलने पर तुरंत टीम मौके पर पहुंचेगी और फाल्ट को ठीक करेगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को बिजली घर पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

- मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता

---------

अवर अभियंताओं से किया जा सकता है संपर्क

क्षेत्र का नाम मोबाइल नंबऱ

दिल्ली रोड प्रथम 9193319918

दिल्ली रोड द्वितीय 9193319914

टाउन हाल 9193319915

रामपुर रोड 9193319918

मोदीनगर रोड 9193319949

धीरखेड़ा(ग्रामीण) 9193319942

धीरखेड़ा(इंडस्ट्रीयल) 9193319949

प्रीत विहार 9193319917

आनंद विहार 9193319949

जसरूपनगर 9193319928

अतराड़ा 9193319944

कैली 9193319942

पटना मुरादपुर 9193319920

स्वर्ग आश्रम रोड 9193319920

वझीलपुर 9193319920

बाबूगढ़ 9193319936

लालपुर 9193319934

chat bot
आपका साथी