चली पुरवा हवा, लेकिन नहीं हुई बारिश

श्रावण मास में पुरवा हवा चलने के बाद आसमान से बारिश की बौछार नहीं हो सकी है। हालांकि मौसम में नमी होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन बारिश न होने से किसान चितित हैं। जानकारों की मानें श्रावण मास लगते ही बारिश शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार अभी तक बारिश नहीं हो सकी है। फसलों की बुआई को लेकर किसान परेशान है। खासकर धान की बोई को लेकर किसानों के खासे परेशान है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:40 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:40 PM (IST)
चली पुरवा हवा, लेकिन नहीं हुई बारिश
चली पुरवा हवा, लेकिन नहीं हुई बारिश

जागरण संवाददाता, हापुड़:

श्रावण मास में पुरवा हवा चलने के बाद आसमान से बारिश की बौछार नहीं हो सकी है। हालांकि मौसम में नमी होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बारिश न होने से किसान चितित हैं। जानकारों की मानें श्रावण मास लगते ही बारिश शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक बारिश नहीं हो सकी है। फसलों की बुआई को लेकर किसान परेशान हैं। खासकर धान की बोआई को लेकर किसानों के खासे परेशान हैं।

बुधवार को दिनभर पुरवा हवा चलने के कारण धूप और छांव का खेल चलता रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। घने बादल देख लोगों को बारिश की संभावना थी, लेकिन आसमान से एक बूंद भी नहीं टपकी। हालांकि मौसम में नमी रही, जिससे लोगों के गर्मी से राहत मिली। किसानों के लिए बारिश न होना चिता का विषय है। वर्तमान में अधिकतर फसलों की बुआई की जाती है। जिसमें धान की बुआई प्रमुख है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला उपाध्यक्ष एवं तंगासराय निवासी किसान मुकेश त्यागी का कहना है कि श्रावण मास लगते ही बारिश शुरू हो जाती थी। सावन मास में कई बार जबर्दस्त बारिश होती थी, लेकिन इस बार अभी तक बारिश नहीं हो सकी है। मौसम वैज्ञानिक नफीस चौधरी का कहना है कि रोजाना आसमान में बादल छा रहे हैं। इसके चलते शीघ्र ही अच्छी बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी