तीसरा बच्चा होने पर मतदान का अधिकार समाप्त हो: अनिल चौधरी

जागरण संवाददाता हापुड़ जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय टीम कार्यकर्ताओं में उत्सा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:39 PM (IST)
तीसरा बच्चा होने पर मतदान का अधिकार समाप्त हो: अनिल चौधरी
तीसरा बच्चा होने पर मतदान का अधिकार समाप्त हो: अनिल चौधरी

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय टीम कार्यकर्ताओं में उत्साहवर्धन का संदेश देने के लिए दो दिन के प्रवास पर निकली हुई थी। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण का जो मसौदा तैयार किया है, उसमें संशोधन की आवश्यकता है। तीसरा बच्चा करने पर दंपती का वोट का अधिकार समाप्त कर देना चाहिए।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी व राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल व राष्ट्रीय सचिव धर्मेद्र धामा शनिवार को जवाहर गंज स्थित जिला कार्यालय पर पहुंचे। सभी पदाधिकारियों ने अखंड भारत की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने की। मेरठ मंडल अध्यक्ष महिला विग ज्योति सक्सेना ने सभी को चंदन तिलक कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत जनसंख्या अधिनियम 2021 फाउंडेशन के वीर-वीरांगनाओं के संघर्ष का ही परिणाम है। इस अधिनियम के दूरगामी प्रभाव को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित मसौदे में कुछ संशोधन की आवश्यकता है। जैसे तीसरे बच्चा पैदा करने पर दंपती का मताधिकार समाप्त हो, चौथा बच्चा होने पर मां बाप को दस वर्ष की जेल, एक से अधिक पत्नी रखने पर भी केवल दो बच्चों से ही परिवार पूरा माना जाए। राष्ट्रीय टीम के स्वागत व मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ईश्वर कुमारी सिसोदिया, संगिता मित्तल, कनक, विजयपाल सिंह, अमित बैसला, जयबिदर गुर्जर, जयकरण भाटी, करण त्यागी, जितेंद्र त्यागी, ब्रजबाला अग्रवाल, किशोरी, बिजेंदर कसाना, निर्मला शर्मा, शशी गोयल, आजाद सिंह, हिमांशु खारी,अ रविद तवर, अमरेश त्यागी, जयकरण बंसल, अनिल गुप्ता, जगपाल सिंह, सत्येंद्र सभासद, कान्ति प्रसाद, सुधीर कसाना, प्रदीप आर्य, मुरलीधर शर्मा, रविद्र गुर्जर, अर्पित सिंह, शोदान सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी