डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाकर होती है गर्व की अनुभूति : वाइपी सिंह

सोमवार को भाजपा द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण किया गया। अपने गांव बासत पुर में पौधारोपण करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री वाई पी सिंह ने कहा कि डॉ साहब के आदर्शों पर चलकर ही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:46 PM (IST)
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाकर होती है गर्व की अनुभूति : वाइपी सिंह
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाकर होती है गर्व की अनुभूति : वाइपी सिंह

06 एचपीआर 22, 23

संवाद सहयोगी, धौलाना:

सोमवार को भाजपा द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण किया गया।

गांव बासतपुर में पौधारोपण करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री वाइपी सिंह ने कहा कि डॉ. साहब के आदर्शों पर चलकर ही आज भाजपा पूरे देश में सुशासन कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों का जन्मदिन मनाकर गर्व को अनुभूति होती है। गांव सिवाया में जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि डॉ साहब के नाम पर लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा नेता व शिक्षाविद निशांत सिसोदिया ने धौलाना में पौधारोपण किया। मंडल में आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष डॉ सोनू ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव सपनावत में भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष उपेंद्र राणा, मंडल उपाध्यक्ष राहुल नंबरदार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुशल सिसोदिया ने पौधारोपण किया। गांव फगौता में जिला महामंत्री यशपाल सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष युद्धवीर सिसोदिया ने पौधारोपण किया। धौलाना में मंडल महामंत्री अभिषेक तोमर, सोलाना में पूर्व मंडल अध्यक्ष मिटू चौहान, दौलतपुर ढीकरी में किसान मोर्चा के एसपी मुन्ना और कपुरपुर में प्रोफेसर भगत सिंह ने पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी