बिना तलाक के शादी करने पहुंचा दुल्हा, पहली पत्नी पुलिस के साथ पहुंची फिर दुल्हा पहुंचा थाने

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मकान पर शादी का मंडप सजा हुआ था डीजे पर गाने बज रहे थे। लड़की पक्ष के लोग दुल्हे पक्ष के स्वागत करने में जूटे हुए थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:26 PM (IST)
बिना तलाक के शादी करने पहुंचा दुल्हा, पहली पत्नी पुलिस के साथ पहुंची फिर दुल्हा पहुंचा थाने
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र बिना तलाक शादी करने पहुंचे युवक की शादी में हंगामा हुआ। (फाइल फोटो)

प्रिंस शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मकान पर शादी का मंडप सजा हुआ था, डीजे पर गाने बज रहे थे। लड़की पक्ष के लोग दुल्हे पक्ष के स्वागत करने में जूटे हुए थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया। शादी में दुल्हे की पहली पत्नी पहुंची और हंगामा कर दिया। 

मौके पर अफरा तफरी मच गई।  पुलिस ने  आरोपित दुल्हे को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दिया जाए कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री की ब़ुधवार रात को बरात आई थी। लड़की पक्ष के लोग मेहमानों की खातिरदारी कर रहे। बैंड बाजे और डीजे पर दुल्हे के  दोस्त डांस कर रहे थे। इसी दौरान गाजियाबाद निवासी एक महिला वहां पहुंच गई। महिला ने वहां दुल्हे को अपना पहला पति बताते हुए हंगामा किया।

महिला के आरोप लगाए जाने पर जहां शादी के जश्न मन रहे वहां पर कुछ ही देर में सन्नाटा छा गया। डीजे फौरन बंद करा दिया गया। महिला ने बताया ‌क‌ि शादी करने वाला युवक उसका पत‌ि है। वह उससे छुपकर फ‌िर से शादी करना चाहता है। महिला के द्वारा हंगामा करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने दुल्हा पक्ष के लोगों से जानकारी की तो वह कुछ नहीं कह सके। वहीं शादी के दौरान हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि हंगामा करने वाली महिला व दुल्हे से पूछताछ की जा रही है। महिला आरोपित दुल्हे को अपना पहला पति बता रही है महिला से उसकी शादी के संबंध के दस्तावेज, वीडियों कैसिट, एलबम आदि दिखाने की बात कहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी