न्यायालय के आदेश पर भी नहीं किया आत्मसर्मपण, रिपोर्ट दर्ज

- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है आरोपित जागरण संवाददाता हापुड़ नाबालिग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:59 PM (IST)
न्यायालय के आदेश पर भी नहीं किया आत्मसर्मपण, रिपोर्ट दर्ज
न्यायालय के आदेश पर भी नहीं किया आत्मसर्मपण, रिपोर्ट दर्ज

- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है आरोपित

जागरण संवाददाता, हापुड़

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित ने न्यायालय के आदेश की अवेहलना कर आत्मसर्मपण नहीं किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 31 मार्च 2021 को तहरीर दी थी। जिसमें पीड़ित ने बताया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में गांव गोयना निवासी सचिन गौतम व नवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया था। लेकिन, सचिन की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस लगातार आरोपित की तलाश में जुटी है।

गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय ने 25 मई को आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। न्यायालय के आदेश की अवेहलना कर आरोपित ने आत्मसर्मपण नहीं किया है। न्यायालय के आदेश की अवेहलना करने के मामले में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी