अज्ञात शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त के प्रयास जारी

ना क्षेत्र के लिए हसनपुर स्थित एक रजवाहे से एक युवक का अज्ञात शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। शिनाख्त ना होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं शव पर चोट के निशान होने के कारण आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को रजवाहे या नहर में फेंका गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने पुलिस बल मौके पर भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए।लेकिन सफलता नहीं मिली है। बताया गया है कि शव पर चोट के निशान है। इस बारे में जानकारी दे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:48 PM (IST)
अज्ञात शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त के प्रयास जारी
अज्ञात शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त के प्रयास जारी

08 एचपीआर 15

संवाद सहयोगी, धौलाना:

थाना क्षेत्र के लिए हसनपुर स्थित एक रजवाहे से एक युवक का अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं शव पर चोट के निशान होने के कारण आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को रजवाहे या नहर में फेंका गया है।

बुधवार को ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने पुलिस बल मौके पर भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली है। बताया गया है कि शव पर चोट के निशान है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की उम्र 25 वर्ष से अधिक ही है। चोट के निशान पानी में ही किसी प्रकार लगे हैं या अन्य कोई कारण है। इस सबकी जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर ही अधिक जानकारी हो सकेगी। घटना की जांच हर ²ष्टिकोण से की जा रही है।

chat bot
आपका साथी