सपाइयों ने जनेश्वर मिश्रा की 87वीं जयंती मनाई

जागरण संवाददाता हापुड़ समाजवादी पुरोधा छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्रा की 87वीं जयंती मनाई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:22 PM (IST)
सपाइयों ने जनेश्वर मिश्रा की 87वीं जयंती मनाई
सपाइयों ने जनेश्वर मिश्रा की 87वीं जयंती मनाई

जागरण संवाददाता, हापुड़

समाजवादी पुरोधा छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्रा की 87वीं जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छोटे लोहिया स्व. मिश्र हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे। चाहे उसमें दलित हो या पिछड़ा वर्ग हो। वे हमेशा छात्रों और नौ जवानों की बात करते थे। इस अवसर पर देवेंद्र जाखड़, पुरुषोत्तम वर्मा, संजय गर्ग, मोहम्मद बिलाल एडवोकेट, सुल्तान खान, सागर मुरलीवाल, असलम मंसूरी, जावेद सैफी, गौरव चौहान, आफताब मंसूदी, इस्लाम चौधरी, असलम मंसूरी, सुमित यादव और अर्जुन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी