आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर सड़कों पर उतरेंगे सपाई

चेतावनी दी गई कि अगर आरोपित को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:27 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:27 PM (IST)
आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर सड़कों पर उतरेंगे सपाई
आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर सड़कों पर उतरेंगे सपाई

जागरण संवाददाता, हापुड़ : बच्ची से दुष्कर्म के मामले में सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचा और बच्ची के स्वजन से वार्ता कर उसके हालत के बारे में जानकारी की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। साथ ही बच्ची की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का आश्वासन दिया। वहीं चेतावनी दी गई कि अगर आरोपित को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सपा नेता अतुल प्रधान ने बताया कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़िता बच्ची के स्वजन से मिलने मेरठ स्थित अस्पताल में गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम हो रहा है। जनपद में भी महिला अपराध तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इस पर सरकार और पुलिस गंभीर नहीं है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल हापुड़ में जिला मुख्यालय पर घटना को लेकर ज्ञापन भी देगा।

वहीं सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख पीड़ित बच्ची के गांव में पहुंचे और घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली और फिर मेरठ अस्पताल जाकर बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जी। एसपी से भी सपाइयों ने मिलकर आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस अवसर पर सुदेकार सिंह कश्यप, नईम चौघरी, ललित यादव, शोएब, शिवा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी