मेहंदी उतरने से पहले शहाना का साथ छोड़ गया सलमान

केशव त्यागी हापुड़ दोस्ती के पवित्र रिश्ते को दागदार और भरोसे का कत्ल कर साहिल ने सलमा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:28 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:28 PM (IST)
मेहंदी उतरने से पहले शहाना का साथ छोड़ गया सलमान
मेहंदी उतरने से पहले शहाना का साथ छोड़ गया सलमान

केशव त्यागी, हापुड़ :

दोस्ती के पवित्र रिश्ते को दागदार और भरोसे का कत्ल कर साहिल ने सलमान को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपित के इस कृत्य से जहां पीड़ित मां को दुख पहुंचा है। वहीं, पत्नी शहाना के हाथ से अभी मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि शौहर उसका साथ छोड़ गया। मौत की खबर सुनने के बाद से नवविवाहिता ने सुध-बुध खो दी है।

मृतक के पिता शराफत अली ने बताया कि दो माह पहले सलमान का निकाह जनपद बुलंदशहर के सिकंद्राबाद निवासी शहाना के साथ हुआ था। सलमान पत्नी के साथ खुश था। लेकिन, पीड़ित परिवार को नहीं पता था कि एक ही पल में उनकी खुशियां वीरानी में बदल जाएगी। जैसे ही पुलिस ने सलमान का शव मिलने की सूचना स्वजन को दी। वैसे ही कोहराम मच गया।

किसी तहर स्वजन ने शहाना को उसके शौहर की मौत होने की खबर सुनाई। खबर सुनते ही नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोग उसे सांत्वना देने का प्रयास करते रहे। लेकिन, उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

-------

पत्नी से किया वादा तोड़ साथ छोड़ा

शुक्रवार शाम सलमान साहिल से मिलने जाने लगा। शहाना ने शौहर को रोकते हुए सुबह साहिल से मिलने की बात कही थी। लेकिन, सलमान कुछ ही देर में वापस लौटने का वादा कर घर से चला गया। रातभर पीड़िता सलमान की सलामती की दुआ करते हुए उसके लौटने का इंतजार करती रही। लेकिन, उसे नहीं पता था कि वह हमेशा-हमेशा के लिए उसे छोड़कर चला गया है।

chat bot
आपका साथी