जवाहर गंज के 11 मरीजों समेत 13 व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि

जागरण संवाददाता हापुड़ जनपद के 13 और मरीजों में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:25 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:25 PM (IST)
जवाहर गंज के 11 मरीजों समेत 13 व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि
जवाहर गंज के 11 मरीजों समेत 13 व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि

जागरण संवाददाता, हापुड़

जनपद के 13 और मरीजों में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से 11 मरीज अकेले नगर के मोहल्ला जवाहर गंज निवासी हैं, वहीं जनपद के 50 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 1318 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, इनमें से 1104 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सोमवार को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से 13 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से 11 मरीज नगर के मोहल्ले जवाहर गंज, एक मरीज छज्जुपुरा, एक मरीज शंकरटीला निवासी हैं। सभी मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं 50 और कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच रिपोर्ट सोमवार को नेगेटिव आ गई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि 13 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 50 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 1318 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1104 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। 195 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि 19 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी