रेलवे के कंधे से रोडवेज ने मिलाया कंधा, निभाई जिम्मेदारी

प्रदेश में 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान रेलगाड़ियों की आवाजाही निरंतर जारी रही। जिसमें रोडवेज ने रेलवे के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। शासन के आदेश पर विभाग ने रेलवे स्टेशन पर रोडवेज की बस लगाईं। रविवार को एक बस यात्रियों को लेकर मेरठ के लिए रवाना हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:54 PM (IST)
रेलवे के कंधे से रोडवेज ने मिलाया कंधा, निभाई जिम्मेदारी
रेलवे के कंधे से रोडवेज ने मिलाया कंधा, निभाई जिम्मेदारी

12एचपीआर-28

जागरण संवाददाता, हापुड़

प्रदेश में 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान रेलगाड़ियों की आवाजाही निरंतर जारी रही, जिसमें रोडवेज ने रेलवे के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। शासन के आदेश पर विभाग ने रेलवे स्टेशन पर रोडवेज की बस लगाईं। रविवार को एक बस यात्रियों को लेकर मेरठ के लिए रवाना हुई।

एआरएम नरेशपाल ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसी दौरान शासन ने निर्देश दिए थे कि लॉकडाउन के दौरान रेलगाड़ियां चलती रहेंगी। रेल से आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर रोडवेज की बसों की व्यवस्था की जाए। इसी क्रम में शनिवार और रविवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर बस खड़ी की गई। शनिवार को कोई यात्री नहीं आया। रविवार को कुछ यात्री ट्रेन से उतरे, जिन्हें मेरठ उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

chat bot
आपका साथी