सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

मुरादबाद से दिल्ली के लिए जा रहे बाइक सवार दो लोगों को नगर के स्याना चौपले पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ुिुि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2019 06:21 AM (IST)
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:

कोतवाली क्षेत्र में स्याना चौपला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शनिवार देर रात को मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र अंतर्गत गांव मोहम्मपुर निवासी कमल सिंह 36 वर्ष अपने दोस्त मुकेश के साथ बाइक पर मुरादाबाद से दिल्ली के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव स्याना चौपला पर पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने कमल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मुकेश की गंभीर दशा को देख कर मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक दिल्ली में ही रहकर मजदूरी किया करता था। घायल और मृतक के परिजन को पुलिस ने सूचना दे दी है।

chat bot
आपका साथी