Ajit Singh Death News : गंगा में विसर्जित हुईं अजित सिंह की अस्थियां

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह के पुत्र एवं राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का छह मई को कोरोना से निधन हो गया था। जिनका नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अस्थियां रविवार को वैदिक रीति -रिवाज के साथ ब्रजघाट में गंगा में विसर्जित की गईं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:45 PM (IST)
Ajit Singh Death News : गंगा में विसर्जित हुईं अजित सिंह की अस्थियां
वैदिक रीति- रिवाज से जयंत चौधरी ने गंगा में अजित सिंह की अस्थियां विसर्जित कीं।

ब्रजघाट, राम मोहन शर्मा। रालोद सुप्रीमो स्व. चौधरी अजित सिंह की अस्थियां लेकर रविवार को उनके स्वजन गंगा नगरी ब्रजघाट पहुंचे। जहां वैदिक रीति- रिवाज से जयंत चौधरी ने गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। इस दौरान स्वजन समेत सगे संबंधियों ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाया हुआ था। साथ ही शारीरिक दूरी का पूरी तरह पालन किया।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह के पुत्र एवं राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का छह मई को कोरोना से निधन हो गया था। जिनका नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। लाेगों ने घरों में रहकर ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी अस्थियां रविवार को वैदिक रीति -रिवाज के साथ ब्रजघाट में गंगा में विसर्जित की गईं।

अजित सिंह के पुत्र और रालाेद नेता जयंत चौधरी और उनकी पत्नी चारू ने नाव में सवार होकर अजित सिंह की अस्थियां गंगा की जलधारा में विसर्जित कीं। इसके बाद सभी को हाथ जोड़ते हुए जयंत चौधरी और उनका परिवार कार से रवाना हो गए। इस दौरान दामाद विक्रम आदित्य सिंह, भांजी के पति शैलेंद्र, रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, जिला सचिव देवीदास कश्यप, पूर्व नगराध्यक्ष तारिक राणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी