स्वदेशी वस्तुओं की हो रही खरीदारी, चाइनीज सामान से दूरी

करवा चौथ और दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। आसपास के गांव समेत नगर के लोग बाजार में आकर खरीदारी करने लगे हैं। दीपावली पर घर की सुंदरता में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे इसके लिए लोग विभिन्न प्रकार की साज-सज्जा का सामान भी खरीद रहे हैं लेकिन लोग इस वर्ष भी चाइनीज सामान से दूरी बनाए हुए हैं। उनकी पहली पसंद स्वदेशी वस्तुएं ही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:41 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:41 PM (IST)
स्वदेशी वस्तुओं की हो रही खरीदारी, चाइनीज सामान से दूरी
स्वदेशी वस्तुओं की हो रही खरीदारी, चाइनीज सामान से दूरी

जागरण संवाददाता, हापुड़ : करवा चौथ और दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। आसपास के गांव समेत नगर के लोग बाजार में आकर खरीदारी करने लगे हैं। दीपावली पर घर की सुंदरता में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे, इसके लिए लोग विभिन्न प्रकार की साज-सज्जा का सामान भी खरीद रहे हैं, लेकिन लोग इस वर्ष भी चाइनीज सामान से दूरी बनाए हुए हैं। उनकी पहली पसंद स्वदेशी वस्तुएं ही हैं।

नगर के मुख्य बाजारों में करवा चौथ के लिए महिलाएं कास्मेटिक और साड़ियों की दुकानों पर खरीदारी कर रही हैं। वहीं, दीपावली के लिए महंगे-महंगे गुलदस्ते, पाट, लड़ी, क्राकरी के विभिन्न उत्पाद आदि खरीद रहे हैं। उनका मानना है कि दीपावली के दिन घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है। उनके आगमन पर घर में जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। लोग गणेश-लक्ष्मी, हनुमान तथा अन्य प्रकार की प्लास्टिक, मिट्टी, चांदी की मूर्तियां खरीद रहे हैं।

करवा चौथ और दीपावली के लिए जो लोग खरीदारी कर रहे हैं, उनमें से अधिकांश चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार ही कर रहे हैं। घरों एवं छतों पर लगने वाली चाइनीज लड़ियां इस बार बहुत कम देखने को मिल रही हैं। दुकानदार भी चाइनीज वस्तुओं की बिक्री नहीं कर रहे हैं। लोग मोबाइल, गिफ्ट्स तथा अन्य प्रकार की चाइनीज वस्तुओं को खरीदने से परहेज किए हुए हैं। देश की मिट्टी के दीये करेंगे घरों की छतों को जगमग : लोग इस वर्ष दीपावली पर घर की छतों पर चाइनीज बल्ब की लड़ियां लगाने के लिए मना कर रहे हैं। बाजार में भी दुकानदार चाइनीज लड़ियों की बिक्री नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह इस बार अपने घरों की छतों पर मिट्टी के दीये जलाकर ही दीपावली रोशन करेंगे। क्या कहते हैं दुकानदार?

लोग घरों को सजाने के लिए साज-सज्जा का सामान उत्साह से खरीद रहे हैं। लोग गणेश लक्ष्मी मूर्ति, गुलदस्ता, सीनरी आदि खरीद रहे हैं। इस बार चाइनीज सामान नहीं लाया गया। लोग भी दुकान पर आकर स्वदेशी वस्तुओं की ही जानकारी ले रहे हैं।

-रोहित, दुकानदार

chat bot
आपका साथी