अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सहकारी समितियों के कर्मचारी

नियमित वेतन भुगतान की समस्या झेल रहे साधन सहकारी समितियों के कर्मचारी शुक्रवार को संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति उत्त्तर प्रदेश के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एकज्ञापन शासन को भेजा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:44 PM (IST)
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सहकारी समितियों के कर्मचारी
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सहकारी समितियों के कर्मचारी

संवाद सहयोगी, धौलाना : नियमित वेतन भुगतान की समस्या झेल रहे साधन सहकारी समितियों के कर्मचारी शुक्रवार को संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन शासन को भेजा है।

यह जानकारी देते हुए इकलैडी समिति के सचिव बिजेंद्र ¨सह ने बताया कि प्रदेश की प्राइमरी सहकारी समितियों पर तैनात कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन नहीं मिल पाता है। इस समस्या के समाधान के लिए यह हड़ताल का निर्णय प्रदेश स्तरीय संगठन द्वारा लिया गया है। इस दौरान सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक चलेगी। इस अवसर पर समरपाल ¨सह, भोपाल ¨सह, नरेंद्र ¨सह, प्रेमपाल ¨सह, जबर ¨सह, समरजीत ¨सह, रामनिवास ¨सह आदि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने शासन को संबोधित एक ज्ञापन एडीओ को सौंपा।

chat bot
आपका साथी