आज से खुलेंगे प्राइमरी विद्यालय, बच्चों का होगा स्वागत

जागरण संवाददाता हापुड़ शासन ने फरवरी में ही एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से ख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:48 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:48 PM (IST)
आज से खुलेंगे प्राइमरी विद्यालय, बच्चों का होगा स्वागत
आज से खुलेंगे प्राइमरी विद्यालय, बच्चों का होगा स्वागत

जागरण संवाददाता, हापुड़: शासन ने फरवरी में ही एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने के आदेश दिए थे। इसके लिए विद्यालयों को गुब्बारों और फूलों से सजाया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय में आने पर बच्चों का स्वागत किया जाएगा। स्कूल खुलने से पहले तैयारी शुरू कर दी गई हैं। कई विद्यालयों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन किया गया।

कक्षा एक से पांच तक के छात्र छात्राओं के लिए करीब 332 दिनों के बाद विद्यालय खुलने जा रहे हैं। दो दिन पहले इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद द्वारा जारी आदेश में कहा था कि 11 माह तक लगातार विद्यालय बंद रहने से बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसे दूर करने के उद्देश्य से ही सभी सरकारी स्कूलों में प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत समृद्ध हस्तपुस्तिका पर आधारित रिमिडियल शिक्षण के माध्यम से बच्चों के शिक्षा के स्तर में सुधार किया जाएगा। विद्यालय आने के बाद उनमें आकर्षण का भाव हो इसके लिए विद्यालय को सजाया गया है। उनके पहुंचने पर उनका तिलक आदि लगाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रयास होगा कि इस उत्सव में गांव व आसपास के लोग शामिल हों। बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि एक मार्च से प्राइमरी के विद्यालय शुरू हो रहे हैं। इसके लिए सभी शिक्षकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। शासन के निर्देश पर विद्यालयों को सजाए गए हैं। छात्रों का स्वागत किया जाएगा। बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्कूल आने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए स्कूल में गुब्बारे लगाए जाएंगे। गेट पर ही हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। यदि कोई बच्चा मास्क लगाकर नहीं आता है तो स्कूल में भी मास्क की व्यवस्था की जाएगी।

-डॉ. रेणू देवी, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय नवादा यह रहेगा शेड्यूल

- सोमवार व बृहस्पतिवार को कक्षा एक व पांच की कक्षाएं।

- मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा दो व चार की कक्षाएं।

- बुधवार व शनिवार को कक्षा तीन की कक्षाएं संचालित होंगी।

- बच्चों में छह फीट की दूरी और मास्क जरूरी होगा।

- नए दाखिलों के दौरान आहर्ताएं पूरी करने के लिए अभिभावक को ही बुलाया जाए, न कि बच्चों को।

- विद्यालयों को आयोजनों से बचना होगा। अगर आवश्यक हो तो शारीरिक दूरी का ध्यान रहे।

- खेलकूद और अन्य प्रकार के कार्यक्रम नहीं होंगे।

- विद्यालय में शिक्षकों एवं छात्रों की नियमित जांच की व्यवस्था की जाए।

- अगर विद्यालय में कोई कोविड-19 का संदिग्ध हो तो उसे तत्काल आइसोलेट कर दिया जाए।

- विद्यालयों में कक्ष, शौचालय, दरवाजे, कुंडी, सीट का निरंतर सैनिटाइजेशन हो।

- बच्चों के पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

- बच्चे पाठ्य पुस्तकें, नोटबुक, पेन और लंच किसी से साझा न करें।

-बाहरी वेंडर को विद्यालय के अंदर खाद्य साम‌र्ग्री बेचने की अनुमति नहीं होगी।

- बच्चों के रिक्शे, बसों आदि के सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होनी चाहिए।

- विद्यालय में प्रवेश के समय बच्चों की थर्मल स्क्रीनिग होनी चाहिए।

- विद्यालय अथवा उसके आसपास स्वास्थ्य कर्मी, नर्स और डॉक्टर की व्यवस्था होनी चाहिए।

- छात्र-छात्राओं को विद्यालय बुलाने से पहले उनके अभिभावकों की सहमति आवश्यक है।

- बच्चों के घर वाले अगर उन्हें विद्यालय नहीं भेजना चाहते हैं तो उन्हें घर पर ही पढ़ने की अनुमति दी जाए।

chat bot
आपका साथी