पंचायत चुनाव: जीत के लिए जातीय समीकरण साधने में जुटे ग्रामीण

जागरण संवाददाता हापुड़ गांव की सरकार का चुनाव करने के लिए प्रशासन के स्तर से कवायद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:33 PM (IST)
पंचायत चुनाव: जीत के लिए जातीय समीकरण साधने में जुटे ग्रामीण
पंचायत चुनाव: जीत के लिए जातीय समीकरण साधने में जुटे ग्रामीण

जागरण संवाददाता, हापुड़

गांव की सरकार का चुनाव करने के लिए प्रशासन के स्तर से कवायद शुरू हो गई है। चुनाव का बिगुल बजने के बाद गांवों में लोग जीत के लिए जातीय समीकरण साधने में जुट गए हैं। गांव हरसिंहपुर व ब्रजनाथपुर के ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर गांव की सीट को नियम के अंतर्गत सामान्य में करने की मांग की है। चौधरी अनिल कुमार, ठाकुर चंद्रपाल सिंह तोमर, जगवीर सिंह, पंकज शर्मा, प्रमोद शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी को सौंपे पत्र में कहा कि हम लोग गांव हरसिंहपुर व ब्रजनाथपुर ग्रामसभा के रहने वाले हैं। गांव हरसिंहपुर व ब्रजनाथपुर में अब से पहले वर्ष 1995 में सामान्य सीट आई थी। उसके बाद पिछड़ा वर्ग(पुरुष) व उसके बाद पिछड़ा वर्ग(महिला) व उसके बाद अनुसूचित जाति और उसके बाद पिछड़ा वर्ग से है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 से 2000 तक सामान्य में, वर्ष 2000 से 2005 तक पिछड़ा वर्ग, वर्ष 2005 से 2010 तक महिला पिछड़ा वर्ग, वर्ष 2010 से 2015 तक अनुसूचित जाति और 2015 से अब तक पिछड़ा वर्ग से हैं। उन्होंने मांग की है कि आगामी चुनाव में दोनों गांवों में प्रधानी की सीट को सामान्य में की जाए। मुख्य विकास अधिकारी उदय कुमार सिंह का कहना है कि यह निर्णय शासन स्तर से नियम के अंतर्गत किया जाता है।

chat bot
आपका साथी