त्योहारों को पुलिस सतर्क, शाम के समय बढ़ाई गश्त

त्योहारों पर जिले में सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हर रोज शाम के समय गश्त बढ़ा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:09 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:09 PM (IST)
त्योहारों को पुलिस सतर्क, शाम के समय बढ़ाई गश्त
त्योहारों को पुलिस सतर्क, शाम के समय बढ़ाई गश्त

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट : त्योहारों पर जिले में सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हर रोज शाम के समय गश्त बढ़ा दी गई है।

विजयदशमी के पर्व समापन के बाद करवाचौथ से लेकर धनतेरस, दीपावली और छठ के त्योहार तक पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र और बार्डर तक बैरिकेडिग लगा कर संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच के निर्देश हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस पर नजर रख रहे हैं।

बता दें कि त्योहारों की शुरुआत के साथ नगर में भीड़-भाड़ बढ़ गई है। खासकर शाम के समय बाजारों में अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजारों के आस-पास सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। इसके लिए पुलिस टीम को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है, जिससे अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सके। महिला पुलिस की टीमें खासकर शाम के समय नगर के सभी बाजारों के आसपास व उन क्षेत्रों में जहां महिलाओं की आवाजाही ज्यादा होती है, उन जगहों पर तैनात कर दी गई हैं, जिससे महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के अपराध को रोका जा सके। वहीं शरद पूर्णिमा के मद्देनजर पुलिस ने गंगा नगरी में आने वाले लोगों की चेकिग शुरू कर दी है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर चेकिग की जा रही है।

chat bot
आपका साथी