पुलिस प्रशासन के दावे फेल, हाईवे पर लगाया जाम

01एचपीआर-36 संवाद सहयोगी ब्रजघाट अश्वनी पूर्णिमा के दौरान हाईवे पर दो घंटों से अधिक समय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:44 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:44 PM (IST)
पुलिस प्रशासन के दावे फेल, हाईवे पर लगाया जाम
पुलिस प्रशासन के दावे फेल, हाईवे पर लगाया जाम

01एचपीआर-36

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट

अश्वनी पूर्णिमा के दौरान हाईवे पर दो घंटों से अधिक समय तक जाम लगने और फिर कई घंटों तक जाम जैसी स्थिति पैदा होने से तेज रफ्तार वाहन कछुवा गति में रेंगने को मजबूर रहे। श्रद्धालुओं समेत जरूरी कामकाज से इधर-उधर जा रहे हजारों यात्रियों को भारी दिक्कत के साथ ही कई किलोमीटर लंबी पदयात्रा करने को मजबूर होना पड़ा।

गौरतलब है कि गंगा स्नान पर कोरोना संक्रमण के चलते रोक लगाई हुई है, लेकिन पिछले दिनों पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई थी। उस समय हाईवे पर लगे जाम से भी पुलिस-प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया, जिसके चलते अश्वनी पूर्णिमा पर भक्तों समेत यात्रियों को फिर से जाम के झाम की समस्या झेलने को मजबूर होना पड़ा।

मेला ड्यूटी में आई बाहरी पुलिस महज औपचारिकता पूरी करने में जुटी रही, जिसके चलते गंगा पुल और हाईवे किनारे खड़े होने वाले डग्गामार और भक्तों के वाहनों की कोई रोकथाम नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे तीर्थनगरी में आने जाने वाले भक्तों का रैला उमड़ा तो हाईवे पर जाम लग गया। कुछ देर तक कार जैसे छोटे वाहन गढ़ के महमाई रोड और ब्रजघाट वाया बागड़पुर बाइपास से होकर निकलते रहे, परंतु बाद में वहां भी जाम लग गया, जिससे हाईवे की दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतार लग गईं। स्थानीय पुलिस की कड़ी मशक्कत के चलते दो घंटों बाद जाम तो खुल गया, परंतु इसके बाद भी दोपहर 12 बजे तक जाम जैसी स्थिति बनी रही, जिससे तेज रफ्तार वाहनों को भी कछुवा गति में रेंगने को मजबूर होना पड़ा।

जाम लगने पर दिल्ली की तरफ से आने वाले भक्तों को मजबूरी में अपने वाहन स्याना चौपला के आसपास रोककर ब्रजघाट पहुंचने को पदयात्रा करने पर मजबूर होना पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार का कहना है कि वाहनों का दवाब बढ़ने के कारण और एक ट्रक खराब होने के कारण जाम लगा थी। मौके पर पुलिस टीम भेजकर जाम खुलवा दिया था।

chat bot
आपका साथी