हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान व बने पुस्तकालय : अनुज सिंह

जागरण संवाददाता हापुड़ जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सभी ग्राम पंचायतों में लोगों को खेल मैदान व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:37 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:37 PM (IST)
हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान व बने पुस्तकालय : अनुज सिंह
हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान व बने पुस्तकालय : अनुज सिंह

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सभी ग्राम पंचायतों में लोगों को खेल मैदान व पुस्तकालय की सुविधा दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को इस लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर जमीन उपलब्ध नहीं है वहां एसडीएम उपलब्ध कराएं। 15 नवंबर तक यह सुविधा सभी ग्राम पंचायतों को देने के संकल्प के साथ अभी से इस पर कार्य शुरू कर दें। डीएम ने कहा कि मैं देखता हूं कि सेना और पुलिस में भर्ती होने के लिए युवक सड़कों पर दौड़ते रहते हैं। मैं चाहता हूं कि यह सुविधा उनकी ग्राम पंचायत में ही उनको मिले। वहीं उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बदलाव आएगा। उन्होंने लाइब्रेरी को तीन वर्गों में छोटे बच्चों जो स्कूलों के पढ़ रहे हैं उनकी जरूरत के मुताबिक किताबें, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनकी जरूरत के मुताबिक और जो लोग ग्राम पंचायत में रह रहे हैं, उनकी मैगजीन व अखबार की जरूरत को ध्यान में रखकर लाइब्रेरी में सुविधाएं दी जानी चाहिए। लाइब्रेरी की सुविधा को पंचायत भवनों में देने पर जोर जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में पार्कों व तालाबों की भी समीक्षा की। ग्राम पंचायतों में अच्छे पार्क विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में आबादी के बीच में जो कूड़ाघर हैं उनको विलोपित कर अच्छे पार्क के रूप में तब्दील करें। तीनों तहसीलों के एसडीएम से तालाबों की संख्या, उनकी पैमाइश और उन पर कब्जा है तो उसे मुक्त कराने के लिए कहा। पंचायती राज विभाग को तालाबों को साफ कराने, उनके किनारों को पार्क के रूप में विकसित करने और सुंदरीकरण कराने पर जोर दिया। मनरेगा से तालाबों पर हुए कार्य की भी समीक्षा की गई।

chat bot
आपका साथी