गढ़मुक्तेश्वर में किया गया पौधारोपण, बताए लाभ

तहसील परिसर और भागीरथी संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को छायादार और फलदायक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान लोगों से पौधों की देखरेख और भविष्य में कम से कम एक पौधारोपण करने का आह्वान किया गया। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सोलंकी के नेतृत्व में तहसील परिसर में जामुन आम नीम अशोक के पौधे लगाए गए। जिलाध्यक्ष ने रोपित किए गए पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि जामुन का फल ही नहीं इसके वृक्ष की जड़ से लेकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:53 PM (IST)
गढ़मुक्तेश्वर में किया गया पौधारोपण, बताए लाभ
गढ़मुक्तेश्वर में किया गया पौधारोपण, बताए लाभ

08 एचपीआर 10 और 17 संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:

तहसील परिसर और भागीरथी संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को छायादार और फलदायक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान लोगों से पौधों की देखरेख और भविष्य में कम से कम एक पौधारोपण करने का आह्वान किया गया।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सोलंकी के नेतृत्व में तहसील परिसर में जामुन, आम, नीम, अशोक के पौधे लगाए गए। जिलाध्यक्ष ने रोपित किए गए पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि जामुन का फल ही नहीं इसके जड़ से लेकर पत्ती तक उपयोगी है। इसका फल साल में कुछ दिन उपलब्ध रहता है। मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन उपयोगी है। इसकी गुठली का चूर्ण बनाकर खाने से भी मधुमेह में लाभ होता है। भाजपा नेता संजीव यादव, बबलू प्रधान, पतराम सिंह, गजेंद्र सोलंकी, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त नगर के नक्का कुंआ रोड स्थित श्री भागीरथी संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षकों द्वारा पौधारोपण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मोहनलाल शर्मा ने कहा कि सावन माह में पौधारोपण का विशेष महत्व होता है। हिदू धर्म में सावन माह पवित्र माना जाता है। आचार्य मनमोहन कौशिक, प्रहलाद शास्त्री, आचार्य रामाशंकर तिवारी, विशाल शास्त्री, वीरेंद्र शास्त्री, अमित आचार्य, गोविद शर्मा, पंडित विनोद शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी