उत्तर प्रदेश में लोगों को मिलनी चाहिए दिल्ली जैसी सुविधा: चौहान

22एचपीआर23 संवाद सहयोगी पिलखुवा आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:20 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में लोगों को मिलनी चाहिए दिल्ली जैसी सुविधा: चौहान
उत्तर प्रदेश में लोगों को मिलनी चाहिए दिल्ली जैसी सुविधा: चौहान

22एचपीआर23

संवाद सहयोगी, पिलखुवा:

आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर आपस में बांटने का काम करती है। जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के हितों का पूरा ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी लोगों को दिल्ली जैसी सुविधा मिलनी चाहिए। बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति दिल्ली सरकार ने अहम कार्य किया है। सबसे सस्ती बिजली दिल्ली को मिल रही है। बेहतर इलाज दिल्ली में हो रहा है। दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के कामों से खुश है। उत्तर प्रदेश के किसान, व्यापारी, मजदूर सभी परेशान हैं। महिलाओं की सुरक्षा का नारा देकर सत्ता में आने वाली भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा बदलने के लिए जरूरी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनें। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सोलंकी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी