विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

28 एचपीआर 36 - जागरण संवाददाता हापुड़ वार्ड संख्या-26 के संजय विहार आवास विकास कालोनी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:03 PM (IST)
विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

28 एचपीआर 36 -

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

वार्ड संख्या-26 के संजय विहार, आवास विकास कालोनीवासियों ने सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही नगर पालिका के विरुद्ध नारेबाजी भी की। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

मेरठ रोड पर आवास विकास कालोनी में पिछले 15 वर्षों से पार्क की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। यहां तक कि कालोनी में गंदगी के ढेर रहते हैं। जगह-जगह जलभराव भी सड़कों पर हो रहा है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। इस कारण बीमारियां फैल रही हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

प्रदर्शन करने वालों में दिव्या, रेनू गुप्ता, राजेश सिरोही, सचिन, रोहित तिवारी, नीरज, गौरव चौधरी, अमित शर्मा, गोलू शर्मा, पिकू, अनिल, राजकुमारी सिसोदिया, निर्मला, राजबाला, रेणु इंद्राणी, मिथलेश, मुक्ता शर्मा उपस्थित रहे।

इस संबंध में मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव का कहना है कि समस्या के संबंध में जानकारी नहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी