भूमि पूजन के बाद लोगों ने मनाई दीवाली

संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर/ब्रजघाट 05एचपीआर-54 से 56 गढ़ क्षेत्र बुधवार को रंग बिरंगी रोशनी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:05 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:03 AM (IST)
भूमि पूजन के बाद लोगों ने मनाई दीवाली
भूमि पूजन के बाद लोगों ने मनाई दीवाली

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर/ब्रजघाट

05एचपीआर-54 से 56

गढ़ क्षेत्र बुधवार को रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो गया। देर शाम मंदिर भूमि पूजन को लेकर लोगों ने अपने घरों के बाहर घी के दीए जलाकर खुशी का इजहार किया, जबकि कुछ लोगों ने आतिशबाजी छोड़कर उत्साह बनाया।

बुधवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इसके पूर्व लोगों से घरों पर दीए जलाकर खुशी का इजहार किए जाने की अपील की गई। ब्रजघाट में आरती स्थल स्थित राम मंदिर में राम चरित्र मानस का पाठ करते हुए गंगा सभा के अध्यक्ष अशोक नागर, विष्णु नागर, कपिल नागर, श्याम सुंदर शर्मा, पवन सरपंच, मुकेश शर्मा, आचार्य मनोज तिवारी, योगेंद्र पांडित ने शाम को गंगा आरती के समय करीब 1100 दीए जलाए गए। उसके अलावा बहादुरगढ़ में महेश आर्य, भारत भूषण गर्ग, अशोक आर्य, गढ़ में राजेश पंडित, अंकुर त्यागी, कमल त्यागी, सिभावली में दीपक भाटी, अनिल गोयल, दीपक गुप्ता, प्रवीन वर्मा, बक्सर में अंकुर सौनी, जितेंद्र बजरंगी, राहुल, तनुज शर्मा ने दीए लगाकर खुशी का इजहार किया।

chat bot
आपका साथी