आस्कर विजेता सुमन को मिला दादा साहेब फाल्के आइकान

जागरण संवाददाता हापुड़क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी सुमन को सामाजिक कार्यो के लिए ज्यू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:54 PM (IST)
आस्कर विजेता सुमन को मिला दादा साहेब फाल्के आइकान
आस्कर विजेता सुमन को मिला दादा साहेब फाल्के आइकान

जागरण संवाददाता, हापुड़:

क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी सुमन को सामाजिक कार्यो के लिए ज्यूरी की संस्तुति पर मुंबई में दादा साहेब फाल्के आइकान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वजन व गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी हैं।

पुरस्कार दिए जाने के लिए बनाई गई चयन समिति ने ग्राम काठीखेड़ा निवासी सुमन को 17 वर्षो से किए जा रहे सामाजिक कार्यो के लिए दादा साहेब फाल्के आइकान पुरस्कार से सम्मानित करने की संस्तुति की थी। जिसके लिए मुंबई में आयोजित एक पुरस्कार वितरण समारोह में अभिनेता अमन व सविता ताई ने संयुक्त रूप से उन्हें यह पुरस्कार दिया। इसके अलावा उन्हें कोविड -19 में किए गए कार्यो के लिए भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी