ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर नौ कर्मचारियों की सेवा समाप्त

जागरण संवाददाता हापुड़ ड्यूटी से नदारद रहने पर नौ कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:36 PM (IST)
ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर नौ कर्मचारियों की सेवा समाप्त
ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर नौ कर्मचारियों की सेवा समाप्त

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

ड्यूटी से नदारद रहने पर नौ कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। परिवहन निगम के एआरएम ने इन पर कार्रवाई की है। हापुड़ डिपो के टेक्निकल विभाग में सभी नौ कर्मचारी तैनात थे। अचानक हुई कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। परिवहन निगम में लगातार लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक चालक व परिचालकों की संविदा समाप्त की कार्रवाई की जाती थी, लेकिन अब टेक्निकल विभाग के लापरवाहों पर कार्रवाई की गई है। इन पर आरोप है कि यह सभी कर्मचारी ईद के बाद रक्षाबंधन के पर्व पर भी ड्यूटी से बिना कोई सूचना दिए नदारद रहे हैं। इस कारण बसों की मरम्मत में दिक्कत आई है। एआरएम नरेश पाल सिंह ने बताया कि वीरेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार, सोनू शर्मा, देवानंद, राजू सैनी, जमील खां, ज्वाला सिंह, पंकज कुमार और पवन कुमार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पर्व पर सभी की छुट्टी रद्द हैं। ऐसे में बिना कोई सूचना दिए ड्यूटी से नदारद रहना लापरवाही दर्शाता है। लापरवाही बरतने पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी