महिला उत्पीड़न के मामले में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सुषमा सिंह

24एचपीआर-42 जागरण संवाददाता हापुड़ विभिन्न तरह से उत्पीड़न झेल रही पीड़ित महिलाओं क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:47 PM (IST)
महिला उत्पीड़न के मामले में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सुषमा सिंह
महिला उत्पीड़न के मामले में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सुषमा सिंह

24एचपीआर-42 जागरण संवाददाता, हापुड़

विभिन्न तरह से उत्पीड़न झेल रही पीड़ित महिलाओं को आयोग न्याय दिलाएगा। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वह पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने की सरकार से संस्तुति करेंगी। महिलाओं के मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभाग के अधिकारी या कर्मचारी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह बातें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहीं। बृहस्पतिवार को वह मेरठ रोड स्थित सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण के लिए पुलिस विभाग व वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों को निर्देशित किया। जो शिकायतें घरेलू हिसा से संबंधित थीं, उनके निस्तारण के लिए महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला थाना अध्यक्ष को घरेलू हिसा की शिकायतों का जांच कराकर तत्काल कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। अत: महिलाएं निसंकोच अपनी शिकायत मेरे समक्ष या महिला थाने में उपस्थित होकर कर सकती हैं। जिनका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता परक कराया जाएगा एवं महिलाओं को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं मेरे समक्ष उपस्थित होकर निसंकोच अपनी समस्या बताएं। ताकि पीड़ित महिला के साथ न्याय हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में महिलाओं उत्पीड़न संबंधित जो भी शिकायतें आती हैं, उसकी तत्काल जांच कराकर पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। महिला जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी हापुड़ अरविद द्विवेदी, डॉ. निशा रावत लीगल प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, बाल संरक्षण पुष्टाहार अधिकारी, अमित कुमार संरक्षण अधिकारी, महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी