फाल्गुन पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

संवाद सहयोगी ब्रजघाट फाल्गुन पूर्णिमा होली पर्व पर कई प्रांतों सहित आसपास के जनपदों के श्रद्ध

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 06:28 PM (IST)
फाल्गुन पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
फाल्गुन पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट:

फाल्गुन पूर्णिमा होली पर्व पर कई प्रांतों सहित आसपास के जनपदों के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख शांति की कामना की। घाट पर बैठे गरीब बेसहाराओं को भोजन कराया, दान दिया तथा तीर्थ नगरी के प्रसिद्ध मंदिरों में देवी देवताओं के दर्शन किए। दिल्ली हरियाणा, राजस्थान गाजियाबाद, गौतम बुद्धनगर, मुरादाबाद अमरोहा, के श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचे और ब्रहममुहुर्त में प्रात: चार बजे से हर-हर गंगे के उदघोष के साथ गंगा स्नान करने का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर बाद तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां गंगा की पूजा कर परिवार में सुखशांति की कामना की गई।

तीर्थ नगरी के प्रसिद्ध मंदिर परिसर, पंचायती मंदिर, भद्रकाली मंदिर, गंगा मंदिर में देवी देवताओं के दर्शन कर मन्नत मांगी। पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा पर होली पर्व होने की वजह से महत्व बढ़ जाता है। कई राज्यों के अलावा दूर दराज के जनपदों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। वहीं कच्चा घाट लठीरा और पुष्पावती पूठ गंगा घाट पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर धर्म लाभ अर्जित किया।

chat bot
आपका साथी