शहीद मेजर आशाराम त्यागी का 55वां बलिदान दिवस मनाया

27एचपीआर-10 जागरण संवाददाता हापुड़ अखिल भारतीय सैनिक संस्था के तत्वावधान में अमर शहीद म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:10 PM (IST)
शहीद मेजर आशाराम त्यागी का 55वां बलिदान दिवस मनाया
शहीद मेजर आशाराम त्यागी का 55वां बलिदान दिवस मनाया

27एचपीआर-10 जागरण संवाददाता, हापुड़

अखिल भारतीय सैनिक संस्था के तत्वावधान में अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी चौक पर शहीद आशाराम त्यागी का 55वां बलिदान दिवस विजय दिवस के रूप में मनाया गया है। इस दौरान उनके चित्रों के समक्ष दीप जलाकर फूल-माला अर्पित किए गए। यही नहीं आत्म शांति के लिए महायज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक संजय सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज त्यागी ने की। जबकि संचालन संस्था के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट ने किया। इस मौके पर शिवराज त्यागी ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका के अजेय माने जाने वाले पैटन टैंक बड़ी संख्या में 1965 में पाकिस्तान को बेचे, लेकिन एक बहादुर भारतीय मेजर आशाराम त्यागी ने इस खौफनाक माने जाने वाले टैंकों को खिलौना साबित कर दिया था। कुछ टैंकों पर देश की सेना ने अपना कब्जा कर लिया था। तोपों से अंधाधुंध गोलों की बारिश के बीच रास्ता निकालते हुए उन्होंने आगे बढ़कर निशाना लगाते हुए एक तोप उड़ा दी, लेकिन दुश्मन कुछ समझ पता उससे पहले ही एक और निशाना लगाकर दूसरे टैंक को जमींदोज कर दिया। अब दुश्मन के खेत में अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाते हुए तीसरी तोप का भी खात्मा कर दिया। गोली लगने के बाद आशाराम त्यागी वीरगति को प्राप्त हुए। संस्था के विधिक सलाहकार पुरुषोत्तम वर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुरेश चंद त्यागी, रितिक कुमार त्यागी, अशोक कुमार फौजी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी